डेढ़ साल की बच्ची के साथ हुआ रेप, पुलिस कर रही है जांच

By Suyash Bhatt | Nov 03, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में डेढ़ साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। मां के साथ झोपड़ी में सो रही बच्ची को अज्ञात आरोपी उठाकर ले गया और बगीचे में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने जब बच्ची की मेडिकल जांच करवाई तो उसमें रेप की पुष्टि हुई है। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

दरअसल मंगलवार को बच्ची के मिलने के बाद से पुलिस की अलग-अलग टीमें बच्ची के लापता होने की जगह से मिलने तक के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। टीआई इंद्रेश त्रिपाठी ने कहा कि पालदा के पास तीन ईमली ब्रिज के नीचे डेरे वाले कई परिवार झोपड़े बनाकर रहते है।

यहां 20 वर्षीय एक महिला की तीसरे नंबर की डेढ़ साल की बेटी को मंगलवार रात दो बजे अज्ञात आरोपी उठाकर ले गया था। बच्ची सुबह साढे़ चार बजे के लगभग राजीव गांधी प्रतिमा के समीप बगीचे में मिली थी।

इसे भी पढ़ें:पंचायत चुनाव से पहले पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश, पुलिस कर्मचारियों के होएंगे ट्रांसफर

वहीं इस मामले में एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि उन्होंने अलग अलग टीमें बनाई है। पश्चिम इलाके की दो थानों की टीम भी आरोपी को पकड़ने के लिए जुटी हुई है। इसके साथ ही एक किलोमीटर इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा चुके है। लेकिन बच्ची को अगवा करने वाले आरोपी को लेकर कोई सुराग हाथ नहीं लग पाए है।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय