योगी सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश के एक करोड़ छात्रों को दिया जाएगा टैबलेट या स्मार्टफोन

By अंकित सिंह | Oct 05, 2021

उत्तर प्रदेश के योगी सरकार ने युवा छात्र छात्राओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। आज कैबिनेट की बैठक हुई और इसमें एक करोड़ छात्र छात्राओं को टेबलेट या स्मार्टफोन वितरण को लेकर मंजूरी मिल गई है। कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट या स्मार्टफोन का वितरण किया जाएगा। स्नातक, तकनीकी शिक्षा में बीटेक, पॉलिटेक्निक, चिकित्सा शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े 60 लाख से 1 करोड़ छात्रों को टैबलेट या स्मार्टफोन दिया जाएगा। योगी सरकार योजना पर 3000 करोड़ खर्च करेगी। इसके अलावा योगी सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सहायता करेगी। कैबिनेट की बैठक में जनपद कानपुर नगर में सर्किट हाउस में अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति की स्थापित करने का भी फैसला हुआ। जिसकी लागत 37.35 लाख रुपये होगी। 3 महीने में ये काम पूरा किया जाएगा। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि ईडब्ल्यूएस के एलआईजी के मकान में विक्रय स्टाम्प ड्यूटी में सिर्फ 500 ही होगा। साथ ही साथ 412 करोड़ की लागत से वाराणसी में मार्ग का चौड़ीकरण होगा। 

 

प्रमुख खबरें

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट