अलीगढ़ में तीन मंजिला इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, चार अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2022

पुराने शहर के कोतवाली थानाक्षेत्र के अपर कोट मोहल्ले में तीन मंजिला इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। जिलाधिकारी इंद्रवीर सिंह ने बताया कि बचाव अभियान तत्काल शुरू कर दिया गया और घायलों का इलाज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल और मलखान सिंह अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान प्रशासन की पहल: दिवाली में मिट्टी के दीयों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए लॉटरी योजना

 उन्होंने बताया कि इमारत में एक कारखाने का गोदाम था और यह घटना शुक्रवार रात के समय हुई। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय कुछ ही लोग इमारत में मौजूद थे। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इमारत की हालत बहुत खराब थी और पिछले हफ्ते हुई बारिश के बाद जलभराव ने स्थिति और खराब कर दी थी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Madhya Pradesh बनेगा औद्योगिक हब! रेल मंत्री Ashwini Vaishnav ने दी ₹48,000 करोड़ की परियोजनाओं और नए फ्रेट कॉरिडोर की सौगात

उम्मीद है गाजा में नरसंहार का मुद्दा उठाएं प्रधानमंत्री, PM Modi के Israel दौरे पर Priyanka Gandhi का तंज

India-Israel Relationship की नयी उड़ान! Narendra Modi के स्वागत में तिरंगे की रोशनी में नहाया इजरायल, Benjamin Netanyahu खुद करेंगे अगवानी

Russia and Ukraine War पर भारत का न्यूट्रल रुख! युद्धविराम प्रस्ताव पर मतदान से बनाई दूरी, शांति के लिए संवाद पर जोर