Prabhasakshi's Newsroom। लुधियाना जिला अदालत में हुए धमाके में एक की मौत, NSG और NIA कर रही जांच

By अनुराग गुप्ता | Dec 23, 2021

पंजाब के लुधियाना स्थित जिला अदालत में दोपहर को हुआ धमाका क्या आतंकवादी हमला है ? इस तरह के सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एनएसजी और चंडीगढ़ से एनआईए की दो सदस्यीय टीम लुधियाना पहुंची है। इतना ही नहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस मामले में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। फिलहाल पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शहीद दो सैन्यकर्मियों के बीमा दावों का पीएनबी ने किया शीघ्र निपटारा 

मुख्यमंत्री चन्नी ने की धमाके की निंदामुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने धमाके की निंदा की और धमाके में जख्मी हुए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति की मौत हुई है, ऐसा लग रहा है कि वो बम को ऑपरेट कर रहा था। उसके अलावा 5 लोग जख्मी हुए हैं, चोटें गंभीर नहीं हैं लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि आने वाले चुनाव को देखते हुए पंजाब में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। इसके पीछे कौन है, इसके बारे में जांच चल रही है। बहुत जल्द खुलासा होगा। ये घटना निंदनीय है।लुधियाना के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इलाके को सील कर दिया गया है और फोरेंसिक टीम धमाके की जांच के लिए स्थल से नमूने एकत्रित करेगी। प्राथमिक जांच से जुड़े एक सवाल पर भुल्लर ने कहा कि अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। जांच जारी है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस घटना के हताहतों के बारे में जानकर दुख जताया। उन्होंने कहा कि लुधियाना अदालत परिसर में धमाके की विचलित करने वाली खबर। हताहत हुए लोगों के बारे में जानकर दुख हुआ। जख्मियों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। पंजाब पुलिस को इसकी तह तक जाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: बढ़ेंगी बिक्रम मजीठिया की मुश्किलें, लुक आउट नोटिस जारी, CM चन्नी बोले- कोई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं 

शिरोमणि अकाली दल, आम आदमी पार्टी समेत तमाम राजनीतिक दलों ने धमाके की घटना पर दुख जताया है। जाते-जाते हम आपको बता दें कि एनआईए पंजाब पुलिस के साथ मिलकर मामले की तह तक जाएगी। लेकिन अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आतंकवादी हमला था भी या नहीं ?

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda