Oakland में गैस स्टेशन पर गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, सात घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2023

ओकलैंड। सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में सोमवार रात ओकलैंड गैस स्टेशन पर गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने एक बयान में बताया कि शाम छह बजे के बाद अधिकारी मैकआर्थर बोलेवार्ड पर घटनास्थल पर गए और उन्हें मालूम हुआ कि कई लोगों के बीच गोलीबारी हुई है। अधिकारियों को वालेरो गैस स्टेशन पर गोली के खोखे मिले लेकिन कोई पीड़ित नहीं मिला। हालांकि, उन्हें पता चला कि कई पीड़ित इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में चले गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Shooting Incidents in US: अमेरिका में 3 दिन में गोलीबारी की 2 घटना, 9 की मौत 1 घायल

पुलिस ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और अन्य घायलों की हालत स्थिर है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है और अन्य जानकारियां जारी नहीं की गयी है। यह घटना तब हुई है जब कुछ घंटे पहले हाफ मून बे के बाहरी इलाके में दो स्थानों पर एक बंदूकधारी ने सात लोगों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने संदिग्ध 67 वर्षीय चुनली झाओ को गिरफ्तार किया है। हाफ मून बे दक्षिण-पश्चिम ओकलैंड से 38 किलोमीटर दूर और सैन फ्रांसिस्को से करीब 48 किलोमीटर दक्षिण में है।

प्रमुख खबरें

जोफ्रा आर्चर की टी20 वर्ल्ड कप में वापसी: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

Eden Gardens टेस्ट पिच पर आईसीसी की मुहर, गुवाहाटी को मिला ‘बहुत अच्छा’ दर्जा

नाइजीरिया में जोशुआ की कार ट्रक से टकराई, दो टीम सदस्यों की मृत्यु, चैम्पियन एंथनी अस्पताल में भर्ती

Investment bankers की बम्पर कमाई: 2025 में IPO से ₹4113 करोड़ की फीस, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा