One EMI IPO Listing: Stock Market में दमदार Debut, 12% प्रीमियम के साथ हुई शानदार लिस्टिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2026

ऑनलाइन ऋण देने वाले मंच किश्त का संचालन करने वाली कंपनी वन ईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 171 रुपये के मुकाबले करीब 12 प्रतिशत की बढ़त के साथ शुक्रवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर शेयर ने निर्गम मूल्य के मुकाबले 11.69 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 191 रुपये पर कारोबार शुरू किया।

कंपनी ने अपने 926 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 162-171 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा निर्धारित किया था। आईपीओ 850 करोड़ रुपये के नए शेयर और 76 करोड़ रुपये के 44,39,788 शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन था।

प्रमुख खबरें

Rooppur Nuclear Plant: Pakistan ने रोका Airspace, अब नए रूट से डिलीवरी करेगा Rosatom

Asian Games में India Women 4x400m Relay टीम ने जीता Gold Medal, बहरीन को पछाड़ा

BJP नेता Smriti Irani का हमला, हार के बाद Congress कर रही संवैधानिक संस्थाओं का अपमान

Shivraj Singh Chouhan बोले, El Nino और बाढ़ के बावजूद खरीफ उत्पादन में बड़ी गिरावट नहीं आएगी