बेंगलुरु में एक ही परिवार के 5 शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

By टीम प्रभासाक्षी | Sep 19, 2021

अचानक हुई मौते लोगों के पीछे कई सवालों को छोड़ जाती हैं ऐसा ही कुछ हुआ कर्नाटक की राजधारी बेंगलुरु में। यहां से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी के होश उड़ा दिए है। यहां पर एक ही घर में रहने वाले 5 शवों के मिलने से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बन गया है। यह घटना बेंगलुरु के ब्यादरहल्ली पुलिस धाना क्षेत्र की हैं। यहां पुलिस को परिवार के लोगों के शव अजीब गरीब हालात मे मिले। एक ही परिवार के 5 शवों के मिलने से हर कोई परेशान हैं। इसमे से एक 9 महीने की बच्ची भी शामिल है। 

खबरों की माने तो बेंगलुरु के इस घर मे एच शंकर अपने परिवार वालों के साथ रहा करते थे लेकिन जब इस वारदात का पता चला वो घर पर मौजूद नहीं थे।

अब मृतकों में शंकर की दो बेटियां पत्नी और बेटा मधुसागर शामिल थे। इन चारों के ही शव छत से लटके हुए मिले थे। हालांकि इस पूरी घटना पर जब मकान मालिक को जानकारी दी गई तब जाकर मकानमालिक ने पुलिस को फोन किया औऱ कहा कि किरायदार फोन नहीं उठा रहे हैं ना ही किसी बात को कोई जवाब दे रहे हैं, लेकिन जैसे ही नकान मालिक के कहने पर पुलिस घर में दाखिल हुई वैसे ही उसे पिरवार वालो के शव पंखे से लटके दिखे।

बहरहाल पुलिस इस मामले में हर तरीके से जांच पड़ताल कर रही है ताकि पारिवारिक मौत की इस कुत्थी को सुलझाया जा सके और जल्द से जल्द घटना के पीछे के विवाद तक पहुंचा जा सके। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन फिर भी पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा

Ganesh Utsav में मूर्ति न होने पर सुपारी की स्थापना क्यों, बप्पा से जुड़ा है यह विधान

Asian Games में Elavenil Valarivan का कमाल, भारत को निशानेबाजी में मिले 2 रजत पदक