America में खत्म हुई Saketh की तलाश, Lake Anza के पास से मिला भारतीय छात्र का शव

By अभिनय आकाश | Feb 15, 2026

अमेरिका में स्थानीय अधिकारियों ने लापता भारतीय छात्र सकेथ श्रीनिवासैया के शव की बरामदगी की पुष्टि की है। सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इसकी पुष्टि की। बयान में कहा गया कि वाणिज्य दूतावास को यह सूचित करते हुए गहरा खेद है कि स्थानीय पुलिस ने लापता भारतीय छात्र सकेथ श्रीनिवासैया के शव की बरामदगी की पुष्टि कर दी है। इस अत्यंत कठिन समय में हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। वाणिज्य दूतावास ने आगे कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है और परिवार को सभी आवश्यक औपचारिकताओं में सहायता करेगा, जिसमें शव को जल्द से जल्द भारत वापस भेजना भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें: Abhishek Sharma की Fitness पर सस्पेंस, Pakistani कप्तान बोले- 'उम्मीद है कल वो जरूर खेलेंगे'

आखिरी बार लेक अंज़ा के पास देखा गया

अधिकारियों के अनुसार, श्रीनिवासैया को आखिरी बार 9 फरवरी को कैलिफोर्निया के बर्कले हिल्स इलाके में लेक अंज़ा के पास देखा गया था। उनके रूममेट बनेत सिंह ने भी सोशल मीडिया और लिंक्डइन पर उनकी तलाश में मदद की अपील की थी। सिंह ने बताया कि वह पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और उन्होंने जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति से आगे आने का आग्रह किया। सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा था, यह हमारे लिए बहुत मुश्किल समय है। कृपया कोई भी ऐसी जानकारी दें जिससे मदद मिल सके।

प्रमुख खबरें

Asian Games Archery: गणेश मणि रत्नम ने साहिल जाधव को 149-148 से हराया

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म