कुत्तों के हमले से हुई एक मासूम की मौत, गृह मंत्री ने जताया दुख

By सुयश भट्ट | Jan 21, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में कुत्तों के आतंक रुकने का नाम नही ले रहा है। राजधानी भोपाल के बाद प्रदेश के धार जिले में कुत्तों ने नोंचने से 3 साल की मासूम नंदिनी की मौत हो गई है।बच्ची की जान बचाने के लिए मां और परिजन 7 किमी दूर बाइक से लेकर अस्पताल पहुंची थी। लेकिन डॉक्टर भी उसकी जान नहीं बचा सके।

दरअसल धार जिले के ग्राम पाडल्या में 3 साल की मासूम नंदिनी को घर से कुछ ही दूर खेल रही थी। तभी कुत्तों के झुंड ने उसे नोंच लिया। बच्ची को तड़पता देख उसकी मां रिश्तेदार के साथ गांव से धार जिला अस्पताल बाइक पर लेकर पहुंची। जिसके बाद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने पर बच्ची को आईसीयू में शिफ्ट किया। जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया हैं।

इसे भी पढ़ें:साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने शराब पर दिया अजीब बयान, दिग्विजय सिंह ने कसा तंज 

वहीं मौके पर मौजूद विनोद ने कहा कि बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसने खेत से देखा कि 4 कुत्ते लड़की पर हमला कर रहे हैं और तुरंत लड़की को बचाने दौड़े। इसी दौरान बच्ची की मां आ गई और घायल अवस्था में बच्ची को बाइक से धार लेकर आए।

कुत्तों के काटे जाने से बच्ची की मौत की सूचना पर कलेक्टर डॉ. पंकज जैन ने परिजनों को राहत के तौर पर 10 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने तहसीलदार प्रताप कुमार अगस्या को परिजनों से मुलाकात और राहत के लिए ग्राम पाडल्या रवाना किया है। केलेक्टर ने जिले के सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दोबारा ऐसी घटना ना हो।

इसे भी पढ़ें:उमा भारती फिर खोला अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा, कहा- शराबबंदी होकर रहेगी 

वहीं इस मुद्दे को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद शहरी क्षेत्रों में अभियान चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी आवारा कुत्तों पर लगाम कसने और धरपकड़ के लिए अभियान जलाया जाएगा। धार की घटना हृदयविदारक घटना है। बच्ची के परिजनों को 10 हज़ार रुपये सहायता राशि दी गई है।

प्रमुख खबरें

Kalam से पहले Vajpayee को राष्ट्रपति, Advani को PM बनाने का सुझाव था, मगर Atalji ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया थाः पुस्तक

शेख हसीना का हिसाब करो....Bangladesh की भारत को गीदड़ भभकी, फिर विदेश मंत्रालय ने जो किया, युनूस भी सन्न

21 परम वीर चक्र विजेताओं की तस्वीर, वीजिटर्स को राष्ट्रीय नायकों के बारे में बताना मकसद

Neha Kakkar के गाने Candy Shop पर मच रहा बवाल, लिरिक्स पर उठे सवाल, सिंगर की तुलना Dhinchak Pooja से हुई...