Shamli जिले में विवाद में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत, 10 अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2024

शामली जिले के भवन थानाक्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो महिलाओं सहित 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अभिषेक के मुताबिक़ यह घटना तब हुई जब एक भूखंड के विवाद को लेकर दो गुटों का आमना-सामना हो गया। झड़प के दौरान दोनों गुटों द्वारा तेज धारदार हथियारों, ईंट-पत्थरों और लाठियों का इस्तेमाल किया गया।

इस घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उनकी हालत स्थित बताई गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रमुख खबरें

Noida में क्यों हिंसक हुआ कर्मचारियों का प्रोटेस्ट, आंदोलन या साज़िश?

Delhi Assembly को 15 RDX बमों से उड़ाने की धमकी, Bomb Threat ईमेल से मचा हड़कंप

Hazeena Syed ने KC Venugopal और Alka Lamba पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर कांग्रेस पार्टी में भूचाल ला दिया है

गायिका आशा भोसले को सचिन तेंदुलकर ने नम आखों से दी विदाई, वीडियो हो रहा वायरल