श्रीनगर में आतंकवादियों ने किया सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला, एक की हुई मौत, 34 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2022

श्रीनगर। श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट बाजार में रविवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक पुलिसकर्मी समेत 34 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “शाम चार बजकर 20 मिनट पर आतंकवादियों ने हरि सिंह हाई स्ट्रीट पर तैनात पुलिस और सुरक्षाबलों पर एक ग्रेनेड से हमला किया।” उन्होंने कहा कि इस घटना में जॉन मोहम्मद नामक एक पुलिसकर्मी समेत 34 लोग घायल हो गए। घायलों को श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

इसे भी पढ़ें: पत्रकार राणा अय्यूब के खिलाफ फर्जी खबरें फैलाने के आरोप में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया

सिन्हा ने ट्वीट किया, “मैं श्रीनगर में किये गए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। निर्दोष नागरिक की मौत पर उसके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हम आतंक के पारिस्थितिकी तंत्र को तोड़ने और पड़ोसी देश के मंसूबों को नाकाम करने के प्रति संकल्पित हैं।” जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस हमले की निंदा की है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने एक बयान में इस हमले की निंदा की। मुफ्ती ने ट्वीट किया, “इस हमले की निंदा करती हूं। जम्मू कश्मीर के लोगों की जान जा रही है और दुखद है कि भारत या पाकिस्तान इस संघर्ष और खूनखराबे को समाप्त करने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। शोक संतप्त परिजनों के लिए प्रार्थना करती हूं।” जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति ने हमले की निंदा की और इसे “अमानवीय” करार दिया। जेकेपीसीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, “बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय घटना। इस हमले के पीछे जो भी जिम्मेदार हैं उन्हें पता होना चाहिए कि इस प्रकार के अमानवीय हमले से कुछ हासिल नहीं होने वाला।” सज्जाद लोन नीत पीपुल्स कॉन्फ्रेंस और ‘अपनी पार्टी’ के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने भी हमले की निंदा की। भारतीय जनता पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने इस हमले को बर्बरतापूर्ण और कायराना करार दिया।

प्रमुख खबरें

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi

Lando Norris की मुश्किलें बढ़ीं, Belgian Grand Prix में इंजन सुधार के चक्कर में मिली 10-place Grid Penalty की मार

Global Food Tech मार्केट में बड़ी हलचल, Uber ने Delivery Hero डील के साथ DoorDash को दी कड़ी टक्कर