काबुल के दूतावास इलाके में आत्मघाती हमला, एक की मौत, 6 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2018

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के दूतावास क्षेत्र के पास आज एक आत्मघाती हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह घायल हो गए। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया, ‘काबुल के शश दराक क्षेत्र में आज सुबह एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट करके खुद को उड़ा लिया जिससे एक व्यक्ति मारा गया और छह अन्य घायल हो गए।’

सुरक्षा से जुडे एक सूत्र ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि यह धमाका अफगान खुफिया एजेंसी नेशनल डाइरेक्टोरेट ऑफ सिक्योरिटी (एनडीएस) के परिसर के समीप हुआ। एनडीएस परिसर नाटो मुख्यालय तथा अमेरिकी दूतावास के निकट है। इस हमले की फिलहाल किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

प्रमुख खबरें

Adani-Epstein Files पर America कर रहा ब्लैकमेल, PM Modi पर राहुल गांधी का सनसनीखेज आरोप

Telangana में बड़ा ठेका Scam? CM Revanth Reddy पर KTR का हमला, Amit Shah को लिखी चिट्ठी

Adani Group के Bonds की जबरदस्त डिमांड, अमेरिकी Institutional Investors भी बढ़ा रहे हिस्सेदारी

Painkiller का Overdose आपकी Kidney को कर रहा है डैमेज, एक्सपर्ट्स से जानें खतरे के Signal