ग्वालियर हवाईअड्डे पर तस्करी का एक किलोग्राम सोना बरामद, चार यात्री गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2022

मध्य प्रदेश के ग्वालियर हवाईअड्डे पर चार यात्रियों के पास से एक किलोग्राम सोना बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। यह सोना उन्होंने अपने-अपने पेट पर बांधा हुआ था। एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि तस्करी की गई इस सोने की कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मृगाखी डेका ने बताया कि शनिवार को राजस्व खुफिया निदेशालय से सूचना मिली थी कि मुंबई से ग्वालियर आ रही इंडिगो की उड़ान में सवार कुछ यात्री सोने की तस्करी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस सूचना के आधार पर ग्वालियर हवाईअड्डे पर तैनात केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर महाराजपुरा थाने के अधिकारी तुरंत वहां पहुंच गए। डेका ने बताया, ‘‘मुंबई से आने वाली उड़ान के यात्रियों की तलाशी ली गई। इनमें से चार यात्रियों के पास से करीब एक किलोग्राम सोना बरामद हुआ। ये सोना ‘लेड पेंसिल व पेस्ट’ के रूप में था और यात्रियों के पेट से बांधा हुआ था।’’

इसे भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस पार्टी शुरू करेगी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

उन्होंने कहा कि इनके पास कुछ मात्रा में संयुक्त अरब अमीरात की मुद्रा भी बरामद हुई है। डेका ने बताया कि इसके बाद उनके खिलाफ सीमा शुल्क कानून के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस, सीआईएसएफ और सीमा शुल्क विभाग के अधिकारी यात्रियों से पूछताछ कर रहे हैं। ये चारों यात्री उत्तर प्रदेश के टांडा रामपुर के निवासी हैं।

प्रमुख खबरें

Balakot Air Strike | PM मोदी ने याद किया बालाकोट एयर स्ट्राइक का वो दौर, कहा- पीछे से हमला करने में यकीन नहीं रखता आज का भारत

Uttar Pradesh: बैंड बाजे के साथ विदाई करेंगे, Akhilesh Yadav का BJP पर वार, बोले- ये 14 में आए थे 24 में चले जाएंगे

Chai Par Sameeksha: चढ़ने लगा सियासी पारा, BJP के तेवर से बैकफुट पर दिख रही कांग्रेस!

Prajwal Revanna Scandal: पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने पूरे घटनाक्रम पर पहली बार दी प्रतिक्रिया, प्रज्वल रेवन्ना के विदेश भाग जाने पर क्या कहा?