By सत्य प्रकाश | Jan 02, 2022
अयोध्या। सन 1992 के बाद पहली बार 1 लाख से अधिक राम भक्तों ने राम जन्मभूमि परिसर में श्री रामलला का दर्शन किया है। दरसल नव वर्ष के पहले दिन लाखों की संख्या में दर्शनार्थी अयोध्या पहुंचे जहां स्नान के बाद राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण देखने पहुंचे।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय जानकारी देते हुए बताया कि हिंदू धर्म के मुताबिक 1 जनवरी को ही भारतीय परंपरा का त्यौहार नहीं है लेकिन सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक 4 घंटे में राम जन्मभूमि के दर्शन के लिए 53 हजार से अधिक लोग पहुंचे थे तो वहीं दोपहर के बाद लगभग 6:00 तक 50,000 से अधिक लोग राम जन्मभूमि परिसर में रामलला का दर्शन किया। उनकी माने तो 1 जनवरी को 112000 से अधिक लोगों ने राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश किए जाने के बाद मंदिर निर्माण के कार्य प्रभु रामलला का दर्शन किया है जो कि बहुत आश्चर्यजनक है।