अगले दो साल में उत्तर प्रदेश पुलिस में एक लाख नौजवानों की होगी भर्ती : Yogi Adityanath

By Prabhasakshi News Desk | Sep 01, 2024

वाराणसी (उत्तर प्रदेश) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को घोषणा की कि अगले दो साल में प्रदेश पुलिस में एक लाख नौजवानों की भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री ने रविवार को वाराणसी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की बैठक और सदस्यता कार्यशाला में अपने संबोधन में कहा कि अगले दो साल में उत्तर प्रदेश पुलिस में एक लाख नौजवानों की भर्ती की जाएगी। योगी ने कहा कि आने वाले दो वर्षों में दो लाख नौजवानों को सरकारी नौकरियों में भर्ती किया जाएगा। 

भाजपा के प्रदेश युवा मोर्चा की कार्य समिति की बैठक व सदस्यता कार्यशाला में योगी ने कहा कि राजनीति सत्ता प्राप्ति या स्वार्थ सिद्धि का जरिया नहीं है, बल्कि इसे प्रदेश हित व राष्ट्रहित के मूल्यों के संवर्धन का माध्यम बनना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा “ये बेहद विचित्र स्थिति है, कल तक जिन महापुरुषों के मूल्यों का उपहास उड़ाया जाता था आज वोट के लिए उनकी आरती उतारती जाती है।” उन्होंने कहा, “याद रखिएगा ये वही लोग हैं जो देश के खिलाफ जहर उगलने वाले लोगों को भी प्रश्रय देने से नहीं चूकते।” 

योगी ने कहा, “समाजवादी पार्टी के चेहरों को कौन नहीं जानता। यही कांग्रेस है जिसने देश में सर्वाधिक राज किया और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की खिलाफत भी की।” इसके पहले योगी रविवार को दोपहर में वाराणसी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने काशी पहुंचते ही बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेका। पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री बाबा के दरबार में पहुंचे और विधि विधान से पूजन किया। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के गर्भगृह में जाकर षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण के लिए कामना की।

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha 2026: नित्य से लेकर सपिण्डन तक, पूर्वजों की आत्म-तृप्ति के लिए किए जाते हैं 12 प्रकार के श्राद्ध

Anahat Singh ने Satomi Watanabe को हराकर एशियाई खेलों के फाइनल में बनाई जगह

UN में Pakistan की जबरदस्त फजीहत, Terrorism पर पूछा गया सवाल तो भाग खड़े हुए Shehbaz Sharif, Jaishankar ने पाकिस्तान को चारों खाने किया चित

गजब बेइज्जती है... जयशंकर ने न्यूयोर्क में पाकिस्तानी पत्रकार की अकड़ निकाली, एक ही वाक्य में कर दी बोलती बंद