'एक मोदी सब पर भारी', Haryana के चुनावी रुझानों पर गिरिराज सिंह का कांग्रेस पर तंज

By अंकित सिंह | Oct 08, 2024

हरियाणा चुनाव के रुझानों में भाजपा ऐतिहासिक तौर पर जीतती हुई दिखाई दे रही है। यही कारण है कि भाजपा गदगद है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने साफ तौर पर कह दिया है कि एक मोदी सब पर भारी हैं। उन्होंने कहा कि हम 'एक मोदी सब पर भारी' के नतीजे देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने उन्हें (राहुल गांधी) सबक सिखा दिया है।' उन्हें राहुल गांधी के बयानों पर नहीं बल्कि पीएम मोदी पर भरोसा है। सभी किसान और पहलवान हमारे साथ हैं। 

इसे भी पढ़ें: Vinesh Phogat की जीत पर आया बृजभूषण सिंह का रिएक्शन, कहा- मेरे नाम में इतना दम तो है कि...

देश की राजधानी के लुटियंस इलाके में 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस के मुख्यालय पर मंगलवार की सुबह पटाखे छोड़ते, ढोल नगाड़े बजाते और जलेबियां बांटते हुए जश्न का आगाज हुआ, लेकिन दोपहर होते-होते वहां सन्नाटा पसर गया क्योंकि मुख्य विपक्षी पार्टी हरियाणा में जीत से हार की तरफ बढ़ चली थी। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत तय मानकर चल रहे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए नतीजे स्तब्ध करने वाले थे और कुछ कार्यकर्ताओं के लिए यह पचा पाना मुश्किल था कि कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी के मुकाबले लगातार तीसरी बार हार गई।

प्रमुख खबरें

Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

Samrat Choudhary ने बिहार के धरोहर स्थलों का सर्वेक्षण कराने की घोषणा की

दिल्ली में Mungeshpur नाले के पास बनेगा छठ घाट, 9.6 करोड़ रुपये की लागत से होगा विकास

Data Center नियमों में ढील, विदेशी कंपनियों के लिए अनुपालन हुआ आसान