इंदौर गोलीकांड में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार , बाकियों की तलाश जारी

By सुयश भट्ट | Jul 24, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर गोलीकांड मामले में पुलिस ने 1 और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम सत्यनारायण लुनिया है। इस मामले में अब तक 5 आऱोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं पुलिस ने गोलीकांड के आरोपियों पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

आपको बता दें कि सिंडिकेट ऑफिस में एक मीटिंग के दौरान शराब कारोबारी अर्जुन ठाकुर को बदमाशों ने गोली मार दी थी। मामले में अर्जुन ठाकुर ने पुलिस को दिये बयान में कई आरोपियों का नाम लिया था। वहीं शराब कारोबारी ने पुलिस के ऊपर दो आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को पत्र लिखा था।

इसे भी पढ़ें:23 जुलाई से गर्भवती महिलाओं के लिए मध्य प्रदेश में शुरू होगा वैक्सीनेशन अभियान 

वहीं मामले में गैंगस्टर सतीश भाउ, पिंटू ठाकुर, रामनारायण लूनिया, पप्पू उर्फ प्रमोद, गोविंद गहलोत पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस ने गैंगस्टर सतीश भाउ और पिंटू ठाकुर को 7 दिन की रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है।

प्रमुख खबरें

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump