23 जुलाई से गर्भवती महिलाओं के लिए मध्य प्रदेश में शुरू होगा वैक्सीनेशन अभियान

Vaccination in mp
सुयश भट्ट । Jul 22 2021 6:18PM

गर्भवती महिलाओं के लिए 23 जुलाई से वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वैक्सीन गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए एक मजबूत रक्षा कवच है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्भवती महिलाओं  के लिए 23 जुलाई से वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वैक्सीन गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए एक मजबूत रक्षा कवच है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए वैक्सीन प्रभावी है।

इसे भी पढ़ें:बदलते मौसम के चलते राजधानी के अस्पतालों में बढ़ रहे है मरीज 

आपको बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब सरकार ने गर्भवती महिलाओं को टीका लगवाने का फैसला किया है। 23 जुलाई से पूरे प्रदेश में इसके अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने अपील की है कि गर्भवती महिलाओं को टीका लगवाने में उत्साह दिखाएं। गर्भवती महिलाओं के लिए सभी मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, सिविल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीका रहेगा।

इसे भी पढ़ें:साध्वी प्रज्ञा ने घर पर लगवाया वैक्सीन,कांग्रेस बोली- जनता और नेता में फर्क क्यों? 

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर प्रदेश में तैयारी की जा रही है। ऑक्सीजन की कमी प्रदेश में न हो, इसकी भी तैयारी की जा रही है। प्रदेश में बड़ी संख्या में कोविड मरीजों के लिए बेड सुरक्षित किए गए हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़