पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और मरीज की मौत, 91 नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2020

पुडुचेरी। पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से मंगलवार को 68 वर्षीय एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के 91 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या 2,179 पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि मुथियालपेट के एक मरीज की मौत के बाद केंद्र शासित प्रदेश में मृतक संख्या बढ़कर 30 हो गई। मरीज को 17 जुलाई को इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कुछ अन्य बीमारियों से भी ग्रसित था।  

इसे भी पढ़ें: विधानसभा सत्र की शुरुआत से पहले किरण बेदी ने नहीं दिया अभिभाषण, जानिए क्या है पूरा माजरा

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में 521 नमूनों की जांच के बाद 91 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई जो कि 17.9 फीसदी है। राज्य में संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर 1.4 फीसदी है। राज्य में फिलहाल 831 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 1,318 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में अब तक कुल 30 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 53 मरीजों (पुडुचेरी में 34, कराईकल में सात और यनम क्षेत्र में12) को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

प्रमुख खबरें

India-US Trade Talks पर विराम की खबरें खारिज! वाणिज्य मंत्रालय बोला- बातचीत जारी, डेटा सेंटर हब बनेगा भारत

LPG संकट इतना गहराया? Congress सांसद mohammad jawed का दावा- Parliament में चाय तक नहीं

Sabarimala Temple Dispute | वोट बैंक के लिए बदली विचारधारा! सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश पर LDF का रिवर्स गियर, 50 की उम्र वाली पाबंदी का किया समर्थन

LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी पर योगी सरकार का एक्शन! 1,483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR दर्ज और 6 गिरफ्तार