झारखंड में कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति की मौत, 151 नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2021

रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत होने के साथ राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 5085 हो गयी। वहीं संक्रमण के 151 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,43,609 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 3,43,609 संक्रमितों में से 3,35,462 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: झारखंड: नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण एवं उत्पीड़न के मामले में जांच के आदेश

इसके अलावा 3062 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल 38,711 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 151 व्यक्ति संक्रमित पाये गये। रांची में केवल 12 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गये वहीं पूर्वी सिंहभूम में 27 लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये। पिछले 24 घंटे में पूर्वी सिंहभूम जिले के एक व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हुई।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana