मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, अब तक मारे गए आठ नक्सली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2024

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और बीजापुर जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एसटीएफ के जवान सुरक्षाबलों के एक संयुक्त दल का हिस्सा थे, जिसने बृहस्पतिवार को बीजापुर-नारायणपुर सीमा के पल्लेवाया-हांदावाड़ा इलाके में मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया था।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की मुठभेड़ के बाद शुक्रवार को सुरक्षाबल के जवान अपने शिविर लौट रहे थे तब नक्सलियों ने एसटीएफ के दल पर गोलीबारी की, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी बंद होने के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से वर्दीधारी एक नक्सली का शव बरामद किया है। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। इस कार्रवाई के साथ ही 21 मई को शुरू किए गए इस अभियान में कुल आठ नक्सली मारे गए हैं।

प्रमुख खबरें

Greenland में US सैन्य ठिकाने बढ़ाने को मंजूरी, डेनमार्क और अमेरिका से सुरक्षा समझौता पास

UP RERA ने 8 जिलों में 17 नई Real Estate परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Kangana Ranaut की टिप्पणी पर दायर याचिका आगरा District Court ने खारिज की

त्योहारों पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं, CM Yogi Adityanath ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश