Chhattisgarh में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2024

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुमालपाड़ गांव के करीब सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां एक नक्सली का शव, हथियार और अन्य सामान मिला। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सली की शिनाख्त की जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

प्रमुख खबरें

Madhubani Saree खरीदते समय न खाएं धोखा! इस Expert Guide से करें असली-नकली की पहचान

West Bengal में Amit Shah का Gorkha Card, बोले- बंगाल का विभाजन नहीं, संवैधानिक समाधान होगा

SuryaKumar Yadav का भविष्य अधर में, कप्तानी छिनने के साथ टीम इंडिया से होंगे बाहर!

भारत की Solar Energy में रिकॉर्ड छलांग, 14 महीने में जोड़े 50 GW, अब दुनिया में नंबर 2 बनने पर नजर