आईपीएल में हमारी सबसे शर्मनाक हार में से एक: विराट कोहली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2019

हैदराबाद। रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों रविवार को मिली 118 रन से हार को आईपीएल में टीम की सबसे शर्मनाक हार में से एक बतायाहै। यह टूर्नामेंट में आरसीबी की लगातार तीसरी हार है। कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह हमारी सबसे शर्मनाक हार में से एक है। मैं कुछ बता नहीं सकता। पहली ही गेंद से आखिरी गेंद तक कुछ भी हमारे पक्ष में नहीं रहा। हमें सभी विभागों में उन्नीस साबित कर दिया । उन्होंने दिखा दिया कि वे चैम्पियन टीम हैं।’’

इसे भी पढ़ें: CSK टीम में चोटिल लुंगी एनगिडी की जगह पर होंगे ये खिलाड़ी

उन्होंने कहा, ‘‘हमने शुरू में सोचा था कि मैं पारी का आगाज करूं। मैने पहले भी ऐसा किया है लेकिन मेरे तीसरे नंबर पर उतरने से टीम में संतुलन बनता है। हमारे खिलाड़ियों को आगे अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अभी भी 11 मैच बाकी हैं।’’

प्रमुख खबरें

Chest Pain की वजह बनी वो बड़ी ईंट, ममता बनर्जी ने काफिले पर हमले को बताया सोची-समझी साजिश

Hariyali Teej 2026 Astrology: 4 शुभ ग्रहों की युति, जानें Shubh Muhurat और सुखी Marital Life के उपाय

MEA Briefing: Balochistan Independence, Russian Oil Purchase, Doval Sergio Gor Meeting, China, Nepal, Bangladesh और Pakistan संबंधी मुद्दों पर आया India का जवाब

Atal Pension Scheme: क्या आपको मिल सकती है 5000 रुपये की पेंशन?