CSK के खिलाफ मिली जीत को रोहित शर्मा ने बताया जिंदगी का सबसे रोमांचक मैच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2021

नयी दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बड़े स्कोर वाले मैच में चार विकेट की रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि यह उनकी जिंदगी का सभवत: सबसे रोमांचक टी20 मैच था। चेन्नई की चार विकेट पर 218 रन के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए मुंबई ने मैच छह विकेट पर 219 रन बनाकर आखिरी गेंद पर शानदार जीत दर्ज की। उनके जीत के नायक रहे कीरोन पोलार्ड, जिन्होंने महज 34 गेंद में 87 रन की नाबाद पारी खेली। रोहित ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा कि पोलार्ड ने अद्भुत पारी खेली। उन्होंने कहा, ‘‘ यह संभवतः मेरी जिंदगी का सबसे रोमांचक टी-20 मैच था। पोलार्ड लाजवाब थे। यह मैदान छोटा है तो ऐसे में गेंदबाजों के लिए स्थिति थोड़ी विकट थी।’’

इसे भी पढ़ें: कुश्ती के दौरान सिर के बल गिरने के एक महीने बाद सूमो पहलवान की मौत

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे पता था गेंदबाज मेरे खिलाफ वाइड यॉर्कर गेंदों का इस्तेमाल करेंगे, लेकिन इस बार मैंने इसके लिए तैयारी की थी, जो मेरे काम आया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ अंतिम ओवर में भी मैंने स्ट्राइक अपने पास रखा क्योंकि मैं चाहता था कि छह के छह गेंद खुद खेलूं जिससे हमारे जीतने की संभावना अधिक रहे।’’ चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने खराब क्षेत्ररक्षण को हार का कारण बताया। उन्होंने कहा, ‘‘गेंदबाजी की तुलना में हमारा क्षेत्ररक्षण अधिक खराब रहा। हमने महत्वपूर्ण मौकों पर कैच छोड़ें। गेंदबाज भी कई बार योजना के मुताबिक काम नहीं कर पाये। उन्होंने कई खराब गेंदे फेंकी।

प्रमुख खबरें

गोवा विधानसभा में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा से जुड़ा संशोधन विधेयक पारित, अब दोषी की जगह आरोपी शब्द लागू

EdTech Crisis: Unacademy का $3.44 Billion से $20.6 Million तक का सफर, upGrad Acquisition ने सबको चौंकाया

नेपाल बाढ़ में 163 भारतीय सुरक्षित निकाले गए, चिलिमे सुरंग में राहत अभियान जारी

GST State-wise Report: Assam में 162% की रिकॉर्ड ग्रोथ, UP और Gujarat में भी बढ़ा कलेक्शन, कुछ राज्यों में आई गिरावट