कुश्ती के दौरान सिर के बल गिरने के एक महीने बाद सूमो पहलवान की मौत

Japanese sumo wrestler Hibikiryu dies

बाउट के दौरान सिर के बल गिरे सूमो पहलवान की मौत हो गई।हिबिकिरोयू का असली नाम मितसुकि अमानो था। एक टूर्नामेंट में 26 मार्च को बाउट (कुश्ती) के दौरान प्रतिद्वंद्वी पहलवान ने उन्हें सिर के बल पटक दिया था। इसके बाद वह कुछ मिनटों तक अचेत रहे।

तोक्यो। जापान में सूमो कुश्ती के दौरान सिर के बल गिरने के एक महीने के बाद 28 वर्षीय पहलवान हिबिकिरोयू की मौत हो गयी। जापान सूमो संघ ने गुरूवार को बताया कि हिबिकिरोयू की मौत सांस लेने में परेशानी से हुई। इस घटना के बाद जापान में खेल के दौरान चिकित्सा आपात स्थिति की प्रतिक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं। हिबिकिरोयू का असली नाम मितसुकि अमानो था। एक टूर्नामेंट में 26 मार्च को बाउट (कुश्ती) के दौरान प्रतिद्वंद्वी पहलवान ने उन्हें सिर के बल पटक दिया था। इसके बाद वह कुछ मिनटों तक अचेत रहे।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के बीच ओलंपिक की तैयारी मुश्किल, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल का बड़ा बयान

सूमो अधिकारियों ने थोड़ा इंतजार करने के बाद चिकित्सकों को बुलाया। स्ट्रेचर पर ले जाते समय वह होश में आ गये थे। इस पहलवान ने सूमोअधिकारियों से कहा कि ऐसा लगा रहा कि उसका निचला शरीर लकवाग्रस्त हो गया है। निकान स्पोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल में उनकी स्थिति में सुधार हो रहा था। जापानी मीडिया के अनुसार घटना के बाद सूमो पहलवान को प्राथमिक उपचार देने के लिए वहां कोई चिकित्साकर्मी मौजूद नहीं था। सूमो अधिकारियों ने कहा कि हिबिकिरोयू की मौत चोट से जुड़ी हुई है। हिबिकिरोयू ने 2011 में पदार्पण किया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़