राजस्थान में अब भी हो रहा बाल विवाह, नाबालिग दंपति की शादी कराने पर 1 गिरफ्तार; 5 पर केस दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2022

कोटा।राजस्थान के झालावाड़ जिले में पिछले सप्ताह कथित तौर पर हुए बाल विवाह के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जबकि पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कथित विवाह बृहस्पतिवार को गुर्जर समाज में झालावाड़ जिले के मनोहरथाना पुलिस थाने के रवासिया ग्राम पंचायत के सलायखेड़ गांव में हुई थी। पुलिस ने बताया कि नाबालिग दंपति का वीडियो क्लिप शनिवार को प्रकाश में आया। उन्होंने बताया कि हालांकि अभी इसकी पुष्टि की जानी है कि कथित वीडियो सलायखेड़ा गांव में हुए विवाह का है या कहीं और का।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान