झारखंड में स्कूल भवन की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, एक अन्य के फंसे होने की आशंका

By रेनू तिवारी | Jul 18, 2025

झारखंड में इस समय बारिश क हाई अलर्ट है। राज्य में बाढ़ जैसी संभावना है। जिसकी वजह से कई तरह के हादसों का भी अलर्ट है। इसी बीच एक दर्दनाक घटना घट गयी है। झारखंड के रांची में लगातार बारिश के बीच एक सरकारी स्कूल की छत का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य की राजधानी के पिस्का मोड़ इलाके में स्थित स्कूल के मलबे में फंसे व्यक्ति को बचाने के लिए अभियान जारी है।

झारखंड में स्कूल भवन की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत 

सुखदेव नगर थाने के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया, “एक सरकारी स्कूल की इमारत की छत का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हमें सूचना मिली थी कि एक और व्यक्ति अंदर फंसा हुआ है, जिसके बाद हमने बचाव अभियान के लिए अपनी टीम भेजी है।” कुमार ने बताया कि मृतक एक बुजुर्ग व्यक्ति है।

वह हादसे के समय स्कूल के बरामदे में सो रहा था। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। झारखंड में पिछले कई दिन से भारी बारिश हो रही है।

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Heavy Rainfall | झारखंड के कुछ हिस्सों के लिए 13 से 15 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

 

झारखंड में बारिश की वजह से स्कूल बंद

झारखंड के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 17 जुलाई से 20 जुलाई तक राज्य में लगातार बारिश होगी। इस दौरान कई जिलों में वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से इन दिनों सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा, "लगातार बारिश और मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान के बीच झारखंड के पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों के सभी स्कूल बंद रहे।"

प्रमुख खबरें

Australian Open के 1 Point Slam में खेलेंगे Alcaraz और Sinner, 10 लाख डॉलर का इनाम

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का गोवा में निधन, नितिन गडकरी और शरद पवार ने जताया दुख

Lord Shiva और मां पार्वती की कृपा के लिए Guru Pradosh Vrat पर करें विशेष मंत्र जाप

RBI के संभावित हस्तक्षेप से संभला Rupee, शुरुआती कारोबार में Dollar के मुकाबले 10 पैसे मजबूत