मणिपुर के उखरुल में भूमि विवाद में एक व्यक्ति की मौत, पांच अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2025

मणिपुर के उखरुल जिले में भूमि विवाद को लेकर दो गांवों के निवासियों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह घटना बृहस्पतिवार को हुई, जिसके बाद अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) पॉली माकन ने शांगचिंग और लुंगरेइफुंग तांग गांवों में निषेधाज्ञा लागू कर दी। उखरुल जिले में पदस्थ एक अधिकारी ने बताया कि दोनों गांवों के निवासियों के बीच भूमि के मालिकाना हक को लेकर झड़प हुई।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 46 वर्षीय रामसन आर के. के रूप में हुई है। उसके सीने पर गोली लगी थी। एडीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ग्रामीणों को अपने आवास से बाहर निकलने से निषिद्ध किया गया है। साथ ही, उन्हें ऐसी गतिविधियों में लिप्त नहीं होने को कहा गया है जिससे इलाके में कानून व्यवस्था में व्यवधान पड़े।

प्रमुख खबरें

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, निफ्टी और सेंसेक्स मजबूत बंद

H-1B और H-4 वीज़ा पर अमेरिका सख्त, अब सोशल मीडिया की होगी जांच

Epstein case: अमेरिका में नई फाइलें जारी, रेडैक्शन और गायब दस्तावेज़ों पर विवाद

New Zealand में सिख नगर कीर्तन रोका गया, दक्षिणपंथी विरोध से बढ़ी धार्मिक स्वतंत्रता की चिंता