अयोध्या को दहलाने की कोशिश ताबड़तोड़ फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत 3 घायल

By सत्य प्रकाश | Oct 14, 2021

अयोध्या। आपसी रंजिश में वाहनों से भरकर आए बस बदमाशों के द्वारा किए गए ताबड़तोड़ फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई वहीं तीन अन्य लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। दरसल अयोध्या में चल रही दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान देर शाम कोतवाली नगर के कोरखाना नील गोदाम के पास बड़ी संख्या में वाहन सवार हथियारबंद हमलावर पहुंचे थे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक हमलावर को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री शोभा कारन्दलाजे का बयान, राम-लक्ष्मण की तरह काम कर रहे मोदी-योगी

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी शैलेश पांडे का कहना है की एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस की 4 टीमों को बनाया गया है अपराधियों को पकड़ने के लिए। परिजन अभी रंजिश के बारे में बता नहीं पा रहे है।लेकिन घटना जल्द ही खोल दिया जाएगा और जो बदमाश हैं उनको गिरफ्तार किया जाएगा । लेकिन सबसे बड़ी बात यह है क्या मामला दुर्गा पूजा महोत्सव से जुड़ा नहीं है आपसी रंजिश के मामले में ही इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया है जिसकी जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

तिब्बत में भीषण बाढ़ से 16 की मौत और 546 लापता, पीड़ितों की याद में चीन ने रखी शोक सभा

चंदा चोरी विवाद और लेटर वॉर के बीच Ram Mandir की मीटिंग, Nripendra Misra और चंपत राय के बीच बढ़ती दूरियों पर टिकी हैं सबकी नजरें

Varanasi Ganga Flood: खतरे के निशान के करीब पहुंचा जलस्तर, NDRF अलर्ट पर, 84 घाट डूबे

Home Decor Tips: कम बजट में घर को दें Stylish Look, अपनाएं ये आसान Interior Hacks