केंद्रीय मंत्री शोभा कारन्दलाजे का बयान, राम-लक्ष्मण की तरह काम कर रहे मोदी-योगी

Union Minister Shobha Karandlaje statement Modi-Yogi working like Ram-Lakshman
सत्य प्रकाश । Oct 10 2021 6:47PM

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विभिन्न जनपदों में मंथन करने के लिए निकली केंद्रीय मंत्री शोभा कारन्दलाजे एक दिवसीय प्रवास के दौरान अयोध्या पहुंची जहां भाजपा के पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारी पर मंथन किया।

अयोध्या। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर जहां सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियां कर रहे हैं। तो वहीं भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए अब देश के विभिन्न राज्यों के मंत्रियों व पदाधिकारियों को उत्तर प्रदेश में उतार दिया है। उत्तर प्रदेश में शुरू हुए प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत करने अयोध्या पहुंचे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री अवस्था प्रभारी शोभा कारन्दलाजे ने अयोध्या जनपद के पांचों विधानसभाओं की समीक्षा के साथ भाजपा के पदाधिकारियों के साथ मंथन भी किया।

इसे भी पढ़ें: शिया धर्मगुरु कल्बे जब्बार ने धर्मांतरण को लेकर प्रदेश में चल रही कार्रवाई पर जताई आपत्ति, कहां-गिरफ्तारी गलत नहीं कराएगा धर्मांतरण

अयोध्या प्रवास पर पहुंची केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री शोभा कारन्दलाजे ने कहा कि प्रदेश में फिर से योगी सरकार बनने का दावा किए जाने के साथ मोदी और योगी को राम व लक्ष्मण बताया है। कहा कि विधानसभा चुनाव में अयोध्या की सभी सीटों पर भाजपा ही विजयी होंगे। और फिर से योगी आदित्यनाथ की सरकार वापस लाएंगे। उन्होंने कहा चुनाव को लेकर हमारा प्रवास कार्यक्रम अयोध्या से शुरू हो गया है। जिसके तहत पार्टी के पदाधिकारियों, चुनाव समिति के लोगों के साथ बैठक हुई है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में जो  देश व प्रदेश का विकास हुआ है। और हो रहा है। वह किसी अन्य सरकार में नहीं हुआ। वहीं दूसरी ओर उन्होंने सपा, बसपा व कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सपा व बसपा ने उत्तर प्रदेश का बहुत नुकसान किया है। उनके सरकार में भ्रष्टाचार व जातिवादी राजनीति ने उत्तर प्रदेश की हालत को खस्ताहाल किया है। जबकि योगी सरकार में उत्तर प्रदेश अब आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब से योगी सरकार आयी है। तब से भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। कानून व्यवस्था दुरुस्त है। कहीं भी किसी प्रकार की हिंसा नहीं हुई है। जिसका जीता जागता उदाहरण पंचायत का चुनाव है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनेगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़