By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2025
अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र में रविवार तड़के घने कोहरे के कारण पांच वाहन आपस में टकरा गए, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कमरौली थाना के प्रभारी निरीक्षक अभिनेश कुमार ने बताया कि हादसे में मालवाहक वाहन के चालक जायस निवासी रोहित पांडेय (30) की मौत हो गयी जबकि अन्य दो लोग घायल हो गये है जिन्हें जगदीशपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि दुर्घटना संभवत: घने कोहरे के कारण हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर कर यातायात बहाल करा दिया गया है।