BMC Elections 2026: एक मंच, दो ठाकरे! 5 जनवरी से शुरू होगा संयुक्त रैलियों का दौर

By अभिनय आकाश | Jan 01, 2026

शिवसेना-यूबीटी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) सुप्रीमो राज ठाकरे 5 जनवरी से शुरू होने वाले बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों के लिए संयुक्त रैलियों को संबोधित करेंगे। यह घटनाक्रम दोनों चचेरे भाइयों द्वारा बीएमसी चुनावों के लिए गठबंधन करने के कुछ दिनों बाद सामने आया है, जिसके लिए मतदान 15 जनवरी को होना है। सूत्रों के अनुसार, ठाकरे बंधुओं की मुंबई के पश्चिमी उपनगरों और शिवाजी पार्क में तीन संयुक्त रैलियां होंगी। वे मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के कल्याण, डोंबिवली और मीरा-भयंदर में भी रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, नासिक में भी एक संयुक्त रैली आयोजित की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: BMC polls: अठावले नाराज नहीं, पर सीटों पर आरपीआई का दबाव! सुलह की कोशिशें जारी

भाजपा ने ठाकरे बंधुओं पर निशाना साधा

भाजपा ने ठाकरे बंधुओं की आलोचना करते हुए कहा कि उनका असली चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का गठबंधन भाजपा को चुनाव में भारी जीत दिलाएगा और 'जिहादी' मानसिकता को कुचल देगा। फडणवीस ने कहा कि हम जिहादी मानसिकता को कुचलने के लिए नगर निगम चुनाव में उतरे हैं। हमें 16 जनवरी को बीएमसी पर महायुति का भगवा झंडा फहराना है।

प्रमुख खबरें

विदेश में पढ़ाई के आरोपों पर बोले CJP फाउंडर Abhijit Dipke- स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन से पूरी की US में पढ़ाई

आखिर क्यों पूरा नहीं कर पाते शिक्षा मंत्री अपना कार्यकाल

Prabhasakshi NewsRoom: Rahul Gandhi के विश्वासघात वाले बयान पर भड़की DMK ने Congress को बताया जहरीला साँप

Jharkhand Student Protest | रांची में दिखा जंतर-मंतर जैसा नजारा, छठे दिन भी डटे रहे JPSC-JSSC अभ्यर्थी, बारिश के बीच छात्र नेता की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल