जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2020

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई एक मुठभेड़ में एक स्थानीय आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने चादूरा क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ तब शुरू हुई, जब उस आतंकवादी ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में वह आतंकवादी मारा गया। मारे गए आतंकवादी की पहचान बडगाम के रहने वाले आदिल अहमद के रूप में हुई है। उसके समूह का तत्काल पता नहीं चल सका है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा