By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2022
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद, सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के नैना बटपोरा इलाके की घेराबंदी कर वहां तलाश अभियान शुरू किया।