बिजली के खंभे से टकराकर वाहन पलटने से एक युवक की मौत, चार अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2024

मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना इलाके में एक वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया जिससे एक युवक की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अहरौरा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बृजेश सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के ही बैरमपुर निवासी पांच लोग शुक्रवार रात को अपने चार पहिया वाहन से एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे, तभी सरसवापार पेट्रोल पंप के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। 

प्रमुख खबरें

विदेशी पूंजी प्रवाह से Rupee में मजबूती, डॉलर के मुकाबले 94.51 के स्तर पर बंद

प्रज्ञानानंद ने Speed Chess की कमजोरी को बनाया हथियार, Grand Chess Tour Final जीतकर रचा स्वर्णिम इतिहास

सड़क सुरक्षा के लिए Bharat NCAP 2.0 अक्टूबर 2027 से होगा लागू, Nitin Gadkari ने की घोषणा

Pakistan Cricket में मचे घमासान पर Mohsin Naqvi का बड़ा बयान, दिग्गजों की आलोचना पर बोले- अपना रिकॉर्ड देखें पूर्व खिलाड़ी