ओएनजीसी का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 65 प्रतिशत उछला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2019

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की आयल एंड नैचुरल गैस कारपोरेशन (ओएनजीसी) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर में 65 प्रतिशत उछलकर 8,262.67 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2017-18 की इसी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 5,014.67 करोड़ रुपये था।

ओएनजीसी की परिचालन आय आलोच्य तिमाही में 27,694.09 करोड़ रुपये रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2017-18 की इसी तिमाही में 22,995.88 करोड़ रुपये थी। ओएनजीसी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 2018-19 के लिये 5.25 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश देने को भी मंजूरी दी है।

इसे भी पढ़ें- भारत में विभिन्न स्तरों पर उपस्थिति की योजना : आइकिया

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह