ओएनजीसी ने पांच साल में कॉर्बन उत्सर्जन तीव्रता को 12 प्रतिशत घटाया : चेयरमैन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2021

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने पिछले पांच साल के दौरान अपने परिचालन में कॉर्बन उत्सर्जन तीव्रता को करीब 12 प्रतिशत कम किया है। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शशि शंकर ने यह जानकारी दी। ग्लोबल कॉम्पैक्ट नेटवर्क इंडिया (जीसीएनआई) के 15वें राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए शंकर ने इस बात पर जोर दिया कि इस मुश्किल और बदलते समय में सभी अंशधारकों के बीच सहयोग को मजबूत किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: 9 फरवरी को शुरू होगी Poco M3 की सेल, कम कीमत में मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

इस बार सम्मेलन का विषय ‘एसडीजी महत्वाकांक्षा को पूरा करना, सतत पुनरुद्धार और वृद्धि का रास्ता’ रखा गया था। जीसीएनआई की स्थापना 2003 में हुई थी। शंकर ने जीसीएनआई की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि संगठन ने संयुक्त राष्ट्र वैश्विक प्रभाव (यूएनजीसी) के संदेश का कॉरपोरेट भारत तक प्रसार किया है। साथ ही इसने ऐसा मंच बनाया है जिसके जरिये अपने सदस्यों को कई सेवाओं की पेशकश की है। इससे कंपनियों को अपनी कार्य संस्कृति में एसडीजी के बेहतर सिद्धान्तों को अपनाने में मदद मिली है।

प्रमुख खबरें

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास

Thane के आश्रम स्कूल में छात्र की मौत पर कार्रवाई, Principal समेत तीन निलंबित