अमेरिका और चीन के बीच होगा ऑनलाइन शिखर सम्मेलन, इन मामलों पर की जाएगी चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2021

वाशिंगटन।अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग इस साल के अंत से पहले ऑनलाइन शिखर बैठक करेंगे। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक ऐसे समय में होने जा रही है जब व्यापार, मानवाधिकार, दक्षिणी चीन सागर और ताइवान को लेकर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध बेहद तनावपूर्ण हैं। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य और विदेश मामलों संबंधी आयोग के कार्यालय के निदेशक यांग जिएची के बीच बुधवार को ज्यूरिख में करीब छह घंटे तक चली बैठक के बाद व्हाइट हाउस ने यह घोषणा की।

इसे भी पढ़ें: तालिबानियों ने की नशेड़ियों की धुलाई, जमकर पीटने के बाद किया अस्पताल में भर्ती

एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के अनुसार सुलिवन और यांग के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई और यह बातचीत अच्छी और स्पष्ट रही तथा यह बैठक करीब छह घंटे तक चली। अधिकारी ने बताया कि सुलिवन ताइवान को लेकर ‘बेहद स्पष्ट’ थे और उन्होंने ताइवान में बीजिंग के हालिया उकसावे वाली गतिविधियों पर अमेरिका की चिंताओं को जाहिर किया। सुलिवन ने यह स्पष्ट किया कि अमेरिका ताइवान की आत्मरक्षा का समर्थन करता रहेगा और यथास्थिति को बदलने की किसी भी कोशिश का विरोध करेगा। वहीं, चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर में इस बातचीत को व्यापक और स्पष्ट बताया गया। इसमें कहा गया कि चीन-अमेरिका के संबंध, आपसी चिंताओं के अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। खबर के अनुसार यांग ने कहा कि चीन और अमेरिका जब एक-दूसरे का सहयोग करेंगे तो इससे दोनों देशों और दुनिया का फायदा होगा और वहीं, टकराव की स्थिति में दोनों देशों के साथ दुनिया को भी गंभीर नुकसान पहुंचेगा। हालांकि शिन्हुआ की खबर में शी और बाइडन के बीच ऑनलाइन बैठक की योजना की खबर नहीं है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान