असम में महिला मतदाताओं को लुभाने में लगी पार्टियां, 223 उम्मीदवारों में सिर्फ 19 महिलाओं को टिकट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2021

गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियां महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए कई सारे वादे कर रही हैं, लेकिन अब तक घोषणा किये गये कुल 223 उम्मीदवारों में सिर्फ 19 महिलाओं के ही नाम शामिल हैं। हालांकि, कुल मतदाताओं में महिलाओं की हिस्सेदारी49.35 प्रतिशत है। ज्यादातर पार्टियों ने 126 सदस्यीय राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अपने-अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, लेकिन कुल 223 नामों में महिलाएं महज 8.52 प्रतिशत ही हैं। राज्य विधानसभा चुनाव के तहत 27 मार्च को होने वाले प्रथम चरण के मतदान के लिए कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है, जिनमें छह महिलाओं को टिकट दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: सर्बानंद सोनोवाल का दावा, भाजपा की अगुवाई वाली सरकार को लोग असम में लाना चाहते हैं वापस 

वहीं, सत्तारूढ़ भाजपा ने प्रथम दो चरण के मतदान के लिए 70 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिनमें मात्र चार महिलाओं को टिकट दिया गया है। वहीं, इसके गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद (अगप) ने आठ उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है, जिसमें सिर्फ एक महिला को टिकट दिया गया है। विपक्षी महागठबंधन का हिस्सा एआईयूडीएफ ने अब तक अपने 16 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें सिर्फ एक महिला का नाम शामिल है। नवगठित क्षेत्रीय दल असम जातीय परिषद ने 67 उम्मीदवारों की सूची में छह महिलाओं को शामिल किया है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस की असम चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की जारी की पहली सूची 

वहीं, इसके सहयोगी राइजोर दल ने 19 उम्मीदवारों में से सिर्फ एक महिला को प्रत्याशी बनाया है। राज्य में कुल 2,31,86,362 मतदाता हैं, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 1,14,43,259है जबकि 2016 में यह संख्या 95,94,209 थी। गौरतलब है कि 2016 के विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों ने कुल 91 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया था, जो 1957 से सर्वाधिक संख्या थी। हालांकि कुल 1,064 उम्मीदवारों में महिलाओं का प्रतिशत महज 8.5 था। वहीं, सिर्फ आठ महिलाएं ही विधानसभा पहुंच पाई थीं। राज्य में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इसके तहत 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

अस्थायी रूप से निलंबित किए गए Bajrang Punia, पहलवान ने दी सफाई, NADA पर लगाया ‘एक्सपायर हो चुकी किट’ देने का आरोप

भारत ने खाद्य पदार्थों में कीटनाशक अवशेषों की अधिकतम सीमा के लिए कड़े मानदंड अपनाए : सरकार

Chhattisgarh के सूरजपुर में JP Nadda ने कांग्रेस की आलोचना की, कहा- दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को पार्टी का एजेंडा

BJP की झूठी सरकार को जनता के सच्चे सवालों का सामना करना होगा, जलेसर में रैली के दौरान AKhilesh Yadav ने केंद्र पर साधा निशाना