BRS की लिस्ट में सिर्फ 6 महिला उम्मीदवार, BJP-Congress के वार पर K Kavitha का पलटवार

By अंकित सिंह | Aug 23, 2023

भारतीय राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के कविता ने बुधवार को भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित करने का कोई इरादा नहीं है। महिला आरक्षण बिल पर तेलंगाना एमएलसी (बीआरएस) के कविता ने कहा कि मैं पिछले दस वर्षों से यह मुद्दा उठा रही हूं कि कोई भी राजनीतिक पार्टी महिलाओं को अपने आप स्थान नहीं दे रही है और यही भारत का इतिहास है। नेहरू के मंत्रिमंडल में केवल एक महिला थीं जबकि स्वतंत्रता आंदोलन में कई महिलाएं थीं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की कैबिनेट में दो महिलाएं हैं जबकि आज कई महिलाएं राजनीति में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: Mayawati का बड़ा फैसला, 2024 लोकसभा चुनाव में अकेले उतरेगी बसपा, भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना

कविता ने बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कानून बनाने से ही संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। कविता ने आगे कहा कि संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण की अनुमति देने के लिए विधेयक पारित करने के बजाय, भाजपा और कांग्रेस इस मुद्दे से राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने केवल 6 महिला उम्मीदवारों को टिकट देने के लिए बीआरएस की आलोचना की, क्योंकि पार्टी ने 115 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की और के कविता पर कटाक्ष किया, जिन्होंने पहले महिला आरक्षण की मांग करते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया था।

प्रमुख खबरें

NDRF की नई टीमें तैनात करने का लंबित प्रस्ताव जल्द मंजूर करे सरकार: संसदीय समिति

Atiq Ahmed के बेटों को Allahabad High Court से मिली पेरोल, अबान के जनाजे में होंगे शामिल

Meta टीम से सरकार ने Deepfake और AI कंटेंट पर ठोस कदम उठाने की रिपोर्ट मांगी

Chhattisgarh के Rajnandgaon में EMC 2.0 को केंद्र से मंजूरी, ₹3000 करोड़ का होगा निवेश