सिर्फ माफी से काम नहीं चलेगा, आजम खान को निलंबित किया जाना चाहिए: रमा देवी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा सांसद रमा देवी ने कहा है कि उनके खिलाफ की गई टिप्पणियों के लिए समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान को लोकसभा से पांच साल के लिए निलंबित किया जाना चाहिए, सिर्फ माफी से काम नहीं चलेगा। खान ने बृहस्पतिवार को जिस समय आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, उस समय रमा देवी पीठासीन सभापति का दायित्व निभा रही थीं।

देवी ने कहा, ‘‘उन्हें (आजम खान) कड़ी सजा दी जानी चाहिए और पांच साल के लिए निलंबित किया जाना चाहिए।’’ बिहार से सांसद रमा देवी ने कहा कि यदि आजम खान ने तत्काल माफी मांगी होती तो वह उन्हें माफ कर देतीं, लेकिन वह बाहर चले गए। देवी ने कहा कि अब खान के महज माफी मांगने से काम नहीं चलेगा। रिकॉर्ड से हटाई गईं उनकी टिप्पणियां संसद और सभी सदस्यों का अपमान थीं।

इसे भी पढ़ें: आजम खान की जितनी निंदा की जाए कम हैः चिराग पासवान

विभिन्न दलों के सदस्यों के साथ बैठक के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने खान से कहा है कि या तो वह माफी मांगें, अन्यथा वह उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। लोकसभा में सदस्यों ने पार्टी लाइन से हटकर शुक्रवार को खान की टिप्पणियों की निन्दा की थी और साथ ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की थी।

प्रमुख खबरें

Supreme Court में Solicitor General बोले, UGC के जाति भेदभाव नियमों पर विचार करेगी कमेटी

Delhi के चावड़ी बाजार में इमारत ढहने से दो की मौत, जेई और एई निलंबित

रमा एकादशी व्रत से जीवन में आती है सुख और समृद्धि

Goa में खनिज उत्पादन क्षमता 4.5 करोड़ टन संभव, सालाना 4000 करोड़ राजस्व की उम्मीद