आदिवासी महारैली में बोले जेपी नड्डा, गरीबी रेखा से बाहर निकले 12% लोग, सिर्फ भाजपा ने की आदिवासियों की चिंता

By अनुराग गुप्ता | Jun 05, 2022

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को जन जातीय सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा ने आदिवासियों की चिंता की है। उन्होंने कहा कि हमारे आदिवासी भाई बोलते बहुत कम हैं, लेकिन देश के लिए, समाज की भलाई के लिए हमेशा तैयार रहा है और कार्य करता रहा है। 

उन्होंने कहा कि ये भाजपा और भाजपा के नेता ही हैं जो कह सकते हैं कि हमनें आदिवासियों के लिए ये ये काम किए हैं। लेकिन आदिवासियों के नाम पर चलने वाले राजनीतिक दल कुछ नहीं बोल सकते, वो बोलेंगे तो केवल यही बोलेंगे कि उन्होंने आदिवासियों को कैसे लूटा, कैसे उन्होंने आदिवासियों के साथ विश्वासघात किया। 

इसे भी पढ़ें: सोनिया और राहुल को मिले नोटिस पर JP नड्डा का तंज, बोले- क्या अपराधी को कभी अपराध स्वीकार करते सुना है ? 

इसी बीच उन्होंने कहा कि आदिवासी भाइयों की चिंता अगर किसी ने की है तो आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने की हैं। मोदी सरकार में आज 8 आदिवासी भाई मंत्री हैं। उन्होंने बताया कि आज भारत में गरीबी की रेखा 22 फीसदी से घटकर केवल 10 फीसदी रह गई है यानी करीब 12 फीसदी लोग गरीबी की रेखा से बाहर निकल गए हैं। इन 12 फीसदी में एक बड़ी संख्या हमारे आदिवासी भाइयों की है।

प्रमुख खबरें

Friendship Tips: कॉलेज की दोस्ती में भी प्राइवेसी जरूरी, इन 5 बातों को रखें अपने तक

Asian Para Games: Pramod Bhagat और Bhavina Patel होंगे उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक

INDIA bloc के Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले New Delhi में पुलिस और RAF तैनात

RBI रेपो दर बढ़ाने से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 429 अंक लुढ़का