योगी सरकार पर अखिलेश का तीखा प्रहार, गन्ना मूल्य को लेकर कही यह बड़ी बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को गन्‍ना किसानों के मसले पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राज्‍य सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि चार साल में गन्‍ना मूल्‍य में एक रुपये भी न बढ़ाने वाली भाजपा सरकार के चार दिन ही बचे हैं। सपा मुख्‍यालय से जारी बयान में यादव ने कहा कि किसान महँगाई और अपनी फसल का उचित दाम न मिलने से दोहरी मार झेल रहा है और भाजपा इस मामले में पूर्णतया संवेदन शून्य है। 

यादव ने दावा किया कि इस समय चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का प्रतिदिन दो करोड़ रुपये का बकाया हो रहा है। 14 दिन के बाद किसान की अवशेष राशि बकाया श्रेणी में आ जाती है। अब तक प्रदेश में गन्ना किसानों का लगभग 10,174 करोड़ रुपये का बकाया हो चुका है। गन्‍ना किसानों के भुगतान के मसले को लेकर सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने पहले भी भाजपा सरकार पर आरोप लगाये थे। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- UP में विकास की बत्ती गुल, कानून-व्यवस्था में भ्रष्टाचार फुल 

अभी पिछले दिनों पीटीआई- से बातचीत में उत्तर प्रदेश सरकार के गन्‍ना विकास और चीनी मिल मंत्री सुरेश राणा ने अखिलेश यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा था, मैं अखिलेश यादव से केवल इतना कहना चाहूँगा कि सपा के पांच वर्षों के कार्यकाल में 95 हजार 200 करोड़ रुपये का गन्‍ना किसानों का भुगतान हुआ और योगी सरकार चार वर्ष से कम समय में ही एक लाख 20 हजार करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी है।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें