INDIA Alliance ही कर सकता है भारत का तेज, समावेशी और टिकाऊ विकास : Jairam Ramesh

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2024

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को आर्थिक विषमता के विषय को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भारत का तेज, समावेशी और टिकाऊ विकास इंडिया गठबंधन सरकार ही कर सकती है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह आरोप भी लगाया कि पिछले 10 वर्षों में अधिकतर सार्वजनिक संपत्तियां और संसाधन एक या दो कंपनियों के हाथों बेच दिए गए। रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, प्रधानमंत्री आपको ये सब कभी नहीं बताएंगे कि 2012 से 2021 तक देश में बनी संपत्ति का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा सिर्फ एक प्रतिशत आबादी के पास गया है। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Police ने हनुमान जयंती के मौके पर सुरक्षा बढ़ाई, जहांगीरपुरी में अर्धसैनिक बल तैनात

कांग्रेस नेता रमेश ने कहा, भारत को तेज आर्थिक विकास की जरूरत है। भारत को बहुत अधिक समावेशी आर्थिक विकास की आवश्यकता है। भारत को अधिक टिकाऊ पर्यावरणीय विकास की आवश्यकता है। केवल इंडिया गठबंधन ही यह तीनों कर सकता है और करेगा। कांग्रेस महासचिव रमेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजस्थान में होने वाली जनसभा से पहले उनसे कुछ सवाल किए।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में जहाजों से वसूला जाएगा Transit Fees? Iran-Oman की Strategic बातचीत का सच आया सामने

Riyadh Sofa Factory Fire: सऊदी अरब में भीषण अग्निकांड, 16 बांग्लादेशी नागरिकों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

शेख हसीना के Extradition पर अड़ा Bangladesh: PM Tarique Rahman ने Dinesh Trivedi से की बड़ी मांग

ISI-backed BKI Terror Module का पर्दाफाश, Jalandhar में हैंड ग्रेनेड के साथ मुख्य आतंकी गिरफ्तार