CM योगी ने यूक्रेन से लौटे छात्र-छात्राओं से की मुलाकात, कहा- भारत ही अपने नागरिकों को वापस लाने की कार्रवाई कर रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2022

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को युद्ध ग्रस्त यूक्रेन से लौटे छात्र-छात्राओं से गोरखपुर में मुलाकात की और दावा किया कि सिर्फ भारत ही अपने नागरिकों को यूक्रेन से वापस लाने की कार्रवाई कर रहा है। मुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘‘यह सुविधा केवल भारतीय नागरिकों और छात्र-छात्राओं को ही मिल सकी, आपने देखा होगा कि आपके साथ अन्य देशों के छात्र-छात्राएं भी पढ़ती होंगी, उनकी सरकारों ने उनका कोई संज्ञान नहीं लिया। वह अपने तरीके से जो निकल पा रहे हैं सो निकल रहे हैं। बाकी सब भगवान भरोसे हैं। उन्होंने कहा, अलग-अलग देशों से जुड़े हुए मामले होने के नाते समस्याएं खड़ी होती हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोमानिया, हंगरी और पोलैंड के साथ अच्छे संबंध होने की वजह से कहीं कोई समस्या खड़ी नहीं हो पाई। इन देशों की सीमाओं पर भारत के नागरिकों को जो सुविधा मिल रही थी वह अन्य देशों के नागरिकों को नहीं मिल पा रही थी।

इसे भी पढ़ें: सपा प्रमुख ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, भाजपा ने कहा- 10 मार्च को अखिलेश कहेंगे EVM बेवफा है

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश से कुल 2290 छात्र-छात्राएं यूक्रेन में रहकर शिक्षा ले रहे थे जिनमें से 2078 को वापस लाया जा चुका है। बाकी जो बचे हैं उन्हें भी वापस लाने की पूरी व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि गोरखपुर के 74 में से 70 छात्र-छात्राओं को वापस लाया जा चुका है। बाकी चार को भी लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युद्ध कितने दिन चलेगा और उस क्या दशा होगी अभी कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन यूक्रेन से वापस लौटे छात्र-छात्राएं यहां पर अपने पाठ्यक्रम की लगातार तैयारी करते रहें। योगी ने कहा कि सरकार भी सोच रही है कि इसमें आगे क्या हो सकता है क्योंकि सुरक्षित वापस लाना ही नहीं, बल्कि सभी छात्र छात्राओं के कैरियर की भी चिंता है जिस पर सरकार विचार विमर्श कर रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi में प्याज की कीमतों से बड़ी राहत! अब 35 रुपये/किलो में मिलेगा, Kanda Express रवाना

बॉर्डर, चिकननेक, जिनपिंग की संभावित भारत यात्रा...डोभाल ही चीन दौरे पर क्यों भेजे जा रहे? उपराष्ट्रपति हान झेंग से की मुलाकात

बेटे को मार डालेगा ईरान! नेतन्याहू को क्यों सता रहा खौफ, अंदर की कहानी क्या है?

Maharashtra Govt का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: irregular Deputation नियुक्तियां रद्द, 10 सितंबर तक वापसी का Order