सिर्फ भ्रष्ट अधिकारी को ही बचाने में है ममता की दिलचस्पी: योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2019

पुरुलिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह बंगाल में गरीबों का शोषण कर रही हैं और शारदा चिटफंड घोटाले में कथित तौर पर शामिल एक ‘‘भ्रष्ट’’ अधिकारी को बचाने में दिलचस्पी ले रही हैं। पड़ोसी झारखंड के बोकारो तक विमान से आने के बाद सड़क मार्ग से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया पहुंचे आदित्यनाथ ने उच्चतम न्यायालय के उस आदेश का भी जिक्र किया जिसमें कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को शारदा घोटाले की जांच में सहयोग करने को कहा गया है।

आदित्यनाथ ने सवाल किया कि ममता पुलिस अधिकारी को बचाने की कोशिश क्यों कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि वह किस तरह एक भ्रष्ट अधिकारी को बचाने की कोशिश कर रही है। इससे ज्यादा शर्मनाक, अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक कुछ नहीं हो सकता कि किसी राज्य की मुख्यमंत्री यह सुनिश्चित करने के लिए धरना पर बैठी हो कि भ्रष्टाचार के राज बाहर न आ जाएं। 

इसे भी पढ़ें : शारदा घोटाले में रॉय, शर्मा के खिलाफ अभी निर्णायक अंजाम तक नहीं पहुंची CBI

राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार को ‘‘भ्रष्ट एवं अलोकतांत्रिक’’ करार देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि ममता सरकार राज्य के लोगों तक केंद्रीय योजनाओं का फायदा नहीं पहुंचने दे रहीं। इससे पहले, ममता ने कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को अपने राज्य पर ध्यान देना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश