OpenAI ने भारत में 399 रुपये प्रति माह की ‘ChatGPT GO’ सदस्यता पेश की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2025

ओपनएआई ने भारत में चैटजीपीटी गो की घोषणा की है जिसकी सदस्यता 399 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है। कंपनी ने घोषणा की कि सभी चैटजीपीटी सदस्यता का भुगतान यूपीआई के माध्यम से किया जा सकेगा, जिससे समूचे भारत के उपयोगकर्ताओं के लिए ओपनएआई के उन्नत एआई उपकरणों तक पहुंच आसान हो जाएगी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘ ओपनएआई, चैटजीपीटी गो की शुरुआत कर रहा है, जो एक नई सदस्यता योजना है।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सैम ऑल्टमैन ने इस महीने की शुरुआत में कहा था अमेरिका के बाद भारत वर्तमान में ओपनएआई का सबसे बड़ा बाजार है और जल्द ही वैश्विक स्तर पर यह इसका सबसे बड़ा बाजार बन सकता है। ऑल्टमैन ने कहा था, ‘‘ अमेरिका के बाद भारत दुनिया में हमारा दूसरा सबसे बड़ा बाजार है और यह हमारा सबसे बड़ा बाजार बन सकता है। यह अविश्वसनीय रूप से तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही उपयोगकर्ता कृत्रिम मेधा (एआई) का जिस तरह इस्तेमाल कर रहे हैं, भारत के नागरिक जैसे इसका उपयोग कर रहे हैं, वह वाकई बेहद अदभुत है।

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav