करतारपुर कॉरिडोर को खोलना ‘गुगली’ फेंकना नहीं है: इमरान खान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2018

इस्लामाबाद। करतारपुर कॉरिडोर को लेकर पैदा हुए विवाद को खत्म करने की कोशिश करते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को कहा कि करतापुर कॉरिडोर को खोलना ‘गुगली’ फेंकना नहीं, बल्कि यह एक स्पष्ट फैसला था। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को कुरैशी ने कहा था कि प्रधानमंत्री खान ने ऐतिहासिक करतापुर कॉरिडोर के शिलान्यास समारोह में भारत सरकार की उपस्थिति को सुनिश्चित करने के लिए एक ‘‘गुगली’’ फेंकी।

हालांकि, कुरैशी के इस बयान की भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने तीखी आलोचना की थी। इमरान खान ने जियो न्यूज से कहा, ‘‘करतापुर कॉरिडोर को खोलना ‘गुगली’ फेंकना या दोहरा खेल नहीं, बल्कि यह निष्कपट व स्पष्ट निर्णय है।’’ खान ने कहा कि पाकिस्तान, भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंध बनाने के लिए बेहद गंभीर है।

यह भी पढ़ें- युद्ध की संभावना खारिज करते हुए बोले इमरान, जंग नहीं है कश्मीर मुद्दे का हल

प्रमुख खबरें

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!