Operation Safiyan: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सफ़ियान के तहत कठुआ में दो और आतंकवादियों को ढूंढ निकाला

By रेनू तिवारी | Mar 29, 2025

जम्मू कश्मीर के कठुआ में पिछले एक हफ्ते ने कुछ आतंकियों ने घुसपैठ कर रखी हैं। चार दिनों से लगातार सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही हैं। आतंकी घने जंगल में छुपकर बैठे हुए और गोलीबारी कर रहे हैं। अब तक इसमें चार पुलिसकर्मी शहीद हो चुके हैं। तीन के शव बरामद कर लिए गये थे। और अब सुदूर जंगल क्षेत्र में मुठभेड़ स्थल से चौथे पुलिसकर्मी और दो आतंकवादियों के शव बरामद करने के बाद अपना तलाशी अभियान तेज कर दिया।

जम्मू-कश्मीर के चार पुलिस कर्मियों की मौत "राइजिंग स्टार कोर जम्मू-कश्मीर के उन बहादुर पुलिस कर्मियों की वीरता और अदम्य साहस को सलाम करता है, जिन्होंने कठुआ में चल रहे ऑपरेशन सफ़ियाँ के दौरान बहादुरी से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके साहस और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा," सेना ने एक्स पर कहा। पुलिस अधिकारियों बलविंदर सिंह चिब, जसवंत सिंह और तारिक अहमद के शव व्यापक तलाशी के बाद बरामद किए गए। उनके सर्विस हथियार गायब थे, हालांकि अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है कि उन्हें आतंकवादियों ने ले लिया है या नहीं। 

इसे भी पढ़ें: 'हमारे खिलाफ आरोप झूठे हैं', IRCTC घोटाला में लालू परिवार ने की कोर्ट से की यह अपील

वहीं अब अधिकारियों ने बताया कि हेड कांस्टेबल जगबीर सिंह का शव राजबाग के घाटी जूथाना जंगल से बरामद किया गया और उसे जम्मू ले जाया गया, जहां पुलिस मुख्यालय गुलशन ग्राउंड के निकट श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि दो पाकिस्तानी आतंकवादियों के शव भी बरामद किए गए हैं, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े हैं।

साथ ही, युद्ध संबंधी सामान भी बरामद किया गया है। इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच बृहस्पतिवार सुबह मुठभेड़ शुरू हुई थी और शुक्रवार को पूरे दिन जारी रही। इस मुठभेड़ में कुल चार पुलिसकर्मी शहीद हो गये और हाल ही में घुसपैठ करने वाले दो आतंकवादी मारे गए, जबकि आतंकवादी समूह के अन्य सदस्यों की तलाश शनिवार को तीसरे दिन भी जारी है। इससे पहले, अधिकारियों ने मरने वाले आतंकवादियों की संख्या तीन बताई थी, लेकिन पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने शुक्रवार देर शाम स्पष्ट किया कि मुठभेड़ में केवल दो आतंकवादी ढेर हुए हैं और चार पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: 106 साल पुराने गुनाह की माफी, जलियांवाला बाग हत्याकांड को लेकर ब्रिटिश संसद में अचानक क्या उठी मांग?

तीन पुलिसकर्मियों- बलविंदर सिंह चिब, जसवंत सिंह और तारिक अहमद के शव बरामद किए गए और डीजीपी की अगुवाई में जिला पुलिस लाइन कठुआ में पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया, जिसके बाद उनके शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों मुठभेड़ स्थल पर तलाशी अभियान जारी है। इसके साथ ही, आतंकवादियों को पकड़ने और उन्हें खत्म करने के लिए तलाशी अभियान को बिलावर हाइट्स सहित आसपास के इलाकों तक बढ़ा दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल के पास सुबह के समय गोलीबारी और जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। हालांकि, बाद में यह साफ किया गया कि यह गोलीबारी सुरक्षा बलों द्वारा जानबूझकर की गई थी, जो आतंकवादियों के खिलाफ अपनी रणनीति का हिस्सा थी।

प्रमुख खबरें

Meta पर European Union का शिकंजा, Facebook-Instagram पर बच्चों की Safety से खिलवाड़ का आरोप

Mumbai Crime: Mira Road में गार्ड पर बेरहमी से हमला, US कनेक्शन और Terror Angle से हड़कंप

World Cup से पहले Football में बड़ा नियम, मुंह पर हाथ रखा तो मिलेगा सीधा Red Card

Champions League में गोलों की सुनामी! Paris Saint-Germain ने Bayern Munich को 5-4 से रौंदा