‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की हर मां, बेटी और बहन की जीत : ओम बिरला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2025

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता की सराहना करते हुए कहा कि यह याद रखना जरूरी है कि यह जीत भारत की प्रत्येक मां, बहन और बेटी की जीत थी।

बिरला ने कहा, ‘‘नारी शक्ति राष्ट्र की शक्ति बन गई है, जो हमारे सैनिकों को प्रेरित कर रही है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता की गाथा सुनहरे अक्षरों में लिखी जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि यह अभियान एक सैन्य अभियान से आगे, उन सभी महिलाओं के ‘सिंदूर’ की रक्षा का संकल्प था जिनके पति तिरंगे की आन, बान और शान की रक्षा के लिए सीमाओं पर मुस्तैद हैं। राजस्थान के पूर्व मंत्री प्रभु लाल सैनी, बूंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला प्रमुख रामेश्वर मीणा और हजारों अन्य लोगों की उपस्थिति में यह यात्रा आजाद पार्क से शुरू हुई और कोटा रोड, नगर-सरग कुंड, इंदिरा मार्केट, अहिंसा सर्किल, खोजा गेट और गायत्री नगर से होते हुए सिविल लाइंस रोड स्थित शहीद रामकल्याण स्मारक पर समाप्त हुई।

‘पीटीआई वीडियो’ से संक्षिप्त बातचीत में बिरला ने कहा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक लड़ाई थी, जो आतंकवाद के पूरी तरह सेखत्म होने तक जारी रहेगी।

प्रमुख खबरें

Asian Games: वजन के नियम से हारीं Suchika Tariyal, MMA में कांस्य पदक जीता

रूस की जनता के फैसले ने हिला डाली दुनिया! पुतिन के सिर पर आ गयी बड़ी जिम्मेदारी, जानें रशियन्स ने क्या कांड किया?

Imphal Airport से अगवा पश्चिम बंगाल का युवक Bishnupur से सुरक्षित बचाया गया

Prabhasakshi NewsRoom: Iran पर आर-पार के मूड में Trump! छुट्टी रद्द कर लौटे White House, बैठकों का दौर जारी, दुनिया टेंशन में